Loading account

लूका 12:34

क्योंकि जहाँ तुम्हारा धन है वहीं तुम्हारा मन भी लगा रहेगा!

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 12

31अतः उसके राज्य की खोज करो और ये वस्तुएं भी तुम्हें दे दी जाएंगी।

32हे छोटे झुण्ड, मत डर! क्योंकि तुम्हारे पिता ने प्रसन्नतापूर्वक तुम्हें राज्य देना चाहा है।

33अपनी सम्पत्ति बेचकर दान कर दो। अपने लिए ऐसे बटुए बनाओ जो फटते नहीं, अर्थात् समाप्त न होने वाला धन स्वर्ग में इकट्ठा करो, जहाँ न तो चोर उसके निकट आता है और न उसे कीड़ा बिगाड़ता है।

34क्योंकि जहाँ तुम्हारा धन है वहीं तुम्हारा मन भी लगा रहेगा!

35“तुम्हारी कमर कसी रहें और तुम्हारे दीपक जलते रहे।

36उन मनुष्यों के समान बनो जो अपने स्वामी की, जब वह ब्याह के भोज से लौटकर आता है, प्रतीक्षा करते रहते हैं कि जब आकर द्वार खटखटाएं तो तुरन्त खोल दे।

37धन्य हैं वे दास जिन्हें स्वामी आकर सतर्क पाए; मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि वह अपनी कमर कसकर उनकी सेवा करेगा और उन्हें भोजन करने बैठाएगा और स्वयं आकर परोसेगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 12

संबंधित पद

  • मत्ती 6:21

    क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

  • कुलुस्सियों 3:1–3

    इसलिए यदि तुम मसीह के साथ जीवित किए गए तो उन वस्तुओं की खोज में लगे रहो जो स्वर्ग की हैं, जहां मसीह विघमान है और परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान है।

  • फिलिप्पियों 3:20

    परन्तु हमारी नागरिकता स्वर्ग की है, जहां से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आगमन की प्रतीक्षा उत्सुकता से कर रहे है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).