Loading account

लूका 24:6

वह यहां नहीं है, परन्तु वह जी उठा है। स्मरण करो कि जब वह गलील में ही था, उसने तुमसे कैसे कहा थाः

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 24

3परन्तु जब वे भीतर गईं तो उन्होंने प्रभु यीशु का शव न पाया।

4ऐसा हुआ कि जब वे भौंचक्की खड़ी थीं तो देखो, दो मनुष्य झलकते हुए वस्त्र पहने एकाएक उनके निकट खड़े हो गए।

5जब स्त्रियां भयभीत होकर भूमि पर मुंह झुकाए हुए थीं तो उन मनुष्यों ने उनसे कहा, “तुम जीवित को मरे हुओं में क्यों ढूँढती हो?

6वह यहां नहीं है, परन्तु वह जी उठा है। स्मरण करो कि जब वह गलील में ही था, उसने तुमसे कैसे कहा थाः

7कि अवश्य है मनुष्य का पुत्र पापी मनुष्यों के हाथों में सौंपा जाएगा, क्रूस पर चढ़ाया जाएगा और तीसरे दिन जी उठेगा।”

8उन्होंने उसकी बातों को स्मरण किया,

9और कब्र से लौटकर ये सब बातें ग्यारहों को और अन्य सबको सुनाईं।

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 24

संबंधित पद

  • मत्ती 17:22–23

    जब वे गलील में एकत्रित हो रहे थे, यीशु ने उनसे कहा, “मनुष्य का पुत्र लोगों के हाथों में पकड़वाया जाने वाला है,

  • लूका 9:22

    और कहा, “यह आवश्यक है कि मनुष्य का पुत्र बहुत दुख उठाए और प्राचीनों, महायाजकों व शास्त्रियों द्वारा त्यागा जाकर मार डाला जाए और तीसरे दिन जी उठे।”

  • मरकुस 8:31

    तब वह उन्हें उपदेश देने लगा कि अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र बहुत दुख उठाए और प्राचीनों, महायाजकों और शास्त्रियों द्वारा तिरस्कृत किया जाकर मार डाला जाए तथा तीन दिन के बाद पुनः जीवित हो उठे।

  • मत्ती 28:6

    वह यहां नहीं है, क्योंकि वह अपने कहने के अनुसार जी उठा है। आओ, उस जगह को देखो जहां वह पड़ा हुआ था।

  • लूका 9:44

    “इन बातों पर कान दो, क्योंकि मनुष्य का पुत्र लोगों के हाथों में पकड़वाया जाने वाला है।”

  • मरकुस 10:33–34

    “देखो, हम यरूशलेम जा रहे हैं, और मनुष्य का पुत्र मुख्य याजकों और शास्त्रियों के हाथ पकड़वाया जाएगा, और वे उसे प्राण दण्ड के योग्य ठहराकर गैरयहूदियों को सौंपेंगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).