Loading account

मत्ती 28:18

तब यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 28

15उन्होंने रुपए लेकर, जैसा बताया गया था, वैसा ही किया। यह बात यहूदियों में दूर-दूर तक फैल गई और अब तक प्रचलित है।

16तत्पश्चात, ग्यारह चेले गलील के उस पर्वत पर गए जिसे यीशु ने बताया था,

17और जब उन्होंने उसे देखा तो उसको दण्डवत् किया, परन्तु किसी-किसी को सन्देह हुआ।

18तब यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

19इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

20और जो-जो आज्ञाएं मैंने तुम्हें दी हैं उनका पालन करना सिखाओ। और देखो, मैं युग के अन्त तक सदैव तुम्हारे साथ हूँ।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 28

संबंधित पद

  • यूहन्ना 3:35

    पिता पुत्र से प्रेम करता है, और उसने उसी के हाथ सब कुछ सौंप दिया है।

  • 1 पतरस 3:22

    वह स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के दाहिने ओर विराजमान है, और स्वर्गदूत, अधिकारी और शक्तियां उसके अधीन कर दिए गए है।

  • मत्ती 11:27

    मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है। पिता के अतिरिक्त पुत्र को कोई नहीं जानता, न पुत्र के अतिरिक्त पिता को कोई जानता है, या वही जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहता है।

  • इफिसियों 1:20–22

    जिसे उसने मसीह में पूरा किया जब उसने उसे मरे हुओं में से जिलाकर अपनी दाहिनी ओर स्वर्गीय स्थानों में, अर्थात्

  • इब्रानियों 2:8

    तू ने सब कुछ उसकी अधीनता में उसके पैरों के नीचे कर दिया है।” अतः सब कुछ उसके अधीन करके, उसने कुछ भी नहीं रख छोड़ा जो उसके अधीन न हो। परन्तु अब तक हम सब कुछ उसके अधीन नहीं देखते।

  • दानिय्येल 7:13–14

    मैंने दर्शन में रात को देखा कि मनुष्य के पुत्र के समान कोई आकाश के बादलों के साथ आ रहा था, और वह अनादिकाल के प्राचीन तक पहुंचा और वह उसके सम्मुख लाया गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).