Loading account

पुराना नियम · गिनती · अध्याय 7 / 36

गिनती 7

1जब मूसा ने निवास के तम्बू को खड़ा किया तथा उसे सारे सामान सहित अभिषेक करके उसे पवित्र किया तथा वेदी और उसके सब पात्रों को भी अभिषेक करके पवित्र किया,

2तब इस्राएल के प्रधानों ने जो अपने-अपने पूर्वजों के घरानों के मुखिए थे, बलिदान चढ़ाया। वे अपने गोत्रों के प्रधान थे। गिने हुए पुरुषों के वे ही अगुवे थे।

3जब वे यहोवा के सामने छः ढँकी गाड़ियां, और बारह बैल, अर्थात् दो-दो प्रधानों की ओर से एक-एक गाड़ी तथा प्रत्येक प्रधान की ओर से एक-एक बैल भेंट ले आए तब उन्होंने निवास के तम्बू के समीप इन्हें अर्पित किया।

4तब यहोवा ने मूसा से कहा,

5“तू इन वस्तुओं को मिलापवाले तम्बू के सेवा- कार्य के लिए उनसे ग्रहण कर ले और इन्हें प्रत्येक लेवी को उसकी सेवा के अनुसार बांट दे।”

6अतः मूसा ने गाड़ियां और बैल लेकर लेवियो को दे दिए।

7गेर्शोनियो को उनके सेवा कार्य के अनुसार उसने दो गाड़ियां और चार बैल दिए,

8तथा मरारियों को उनके उस सेवा-कार्य केे अनुसार जिसे वे हारून याजक के पुत्र ईतामार के निरीक्षण में किया करते थे उसने चार गाड़ियां और आठ बैल दिए।

9परन्तु कहातियों को उसने कुछ न दिया, क्योंकि उनकी सेवा पवित्र वस्तुओं की थी जिन्हें वे अपने कन्धों पर उठाकर ले जाते थे।

10जब वेदी का अभिषेक हुआ तो वेदी के आगे प्रधान अपनी-अपनी भेंटें चढ़ाने लगे। इस प्रकार प्रधानों ने वेदी के आगे अपनी-अपनी भेंटे चढ़ाईं।

11यहोवा ने मूसा से कहा, “वेदी के समर्पण के लिए वे अपनी भेंट चढ़ाएं, अर्थात् प्रतिदिन एक प्रधान।”

12पहले दिन जिसने वेदी पर अपनी भेंट चढ़ाई वह यहूदा गोत्र के अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था।

13उसकी भेंट यह थीः पवित्र-स्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

14धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

15होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

16पापबलि के लिए एक बकरा;

17तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्मीनादाब के पुत्र नहशोन की यही भेंट थी।

18दूसरे दिन इस्साकार गोत्र के प्रधान अर्थात् सूआर के पुत्र नतनेल ने भेंट चढ़ाई।

19उसने यह भेंट चढ़ाईः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

20धूप से भरा हुआ, दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

21होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक वर्ष का एक मेमना;

22पापबलि के लिए एक बकरा;

23तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। सूआर के पुत्र नतनेल की यही भेंट थी।

24तीसरे दिन जबूलून-वंशियों का प्रधान अर्थात् हेलोन का पुत्र एलीआब भेंट ले आया।

25उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

26धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

27होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक वर्ष का एक मेमना।

28पापबलि के लिए एक बकरा;

29तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। हेलोन के पुत्र एलीआब की यही भेंट थी।

30चौथे दिन रूबेन-वंशियों का प्रधान अर्थात् शदेऊर का पुत्र एलीसूर भेंट ले आया।

31उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

32धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

33होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

34पापबलि के लिए एक बकरा;

35तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पाँच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। शदेऊर के पुत्र एलीसूर की यही भेंट थी।

36पांचवे दिन शमौन-वंशियों का प्रधान अर्थात् सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल भेंट ले आया।

37उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

38धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

39होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक वर्ष का एक मेमना;

40पापबलि के लिए एक बकरा;

41तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। सूरीशद्दै के पुत्र शलूमीएल की यही भेंट थी।

42छठवें दिन गाद-वंशियों का प्रधान अर्थात् दूएल का पुत्र एल्यासाप भेंट ले आया।

43उसकी भेट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे।-

44धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

45होमबलि के लिए एक बछड़ा;, एक मेढ़ा और एक व्यस्क का एक मेमना

46पापबलि के लिए एक बकरा;

47तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। दूएल के पुत्र एल्यासाप की यही भेंट थी।

48सातवें दिन एप्रैम-वंशियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा भेंट ले आया,

49उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैेदे से भरे थे-

50धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

51होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

52पापबलि के लिए एक बकरा;

53तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा की यही भेंट थी।

54आठवें दिन मनश्शे-वंशियों का प्रधान अर्थात् पदासूर का पुत्र गमलिएल भेंट ले आया;

55उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

56धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

57होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक वर्ष का एक मेमना;

58पापबलि के लिए एक बकरा;

59तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। पदासूर के पुत्र गमलिएल की यही भेंट थी।

60नवें दिन बिन्यामीन-वंशियों का प्रधान अर्थात् गिदोनी का पुत्र अबीदान भेंट ले आया;

61उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनो पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे

62धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान­;

63होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक मेमना;

64पापबलि के लिए एक बकरा;

65तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। गिदोनी के पुत्र अबीदान की यही भेंट थी।

66दसवें दिन दान-वंशियों का प्रधान अर्थात् अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर भेंट ले आया,

67उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैेदे से भरे थे-

68धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

69होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

70पापबलि के लिए एक बकरा;

71तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्मीशद्दै के पुत्र अहीएजेर की यही भेंट थी।

72ग्यारहवें दिन आशेर-वंशियों का प्रधान अर्थात् ओक्रान का पुत्र पजीएल भेंट ले आया।

73उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

74धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

75होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

76पापबलि के लिए एक बकरा;

77तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। ओक्रान के पुत्र पजीएल की यही भेंट थी।

78बारहवें दिन नप्ताली-वंशियों का प्रधान अर्थात् एनान का पुत्र अहीरा भेंट ले आया।

79उसकी भेंट यह थीः पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात, और सत्तर शेकेल चांदी का एक कटोरा-ये दोनों पात्र अन्नबलि के लिए तेल से सने हुए मैदे से भरे थे-

80धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;

81होमबिल के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक मेमना;

82पापबलि के लिए एक बकरा;

83तथा मेलबलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। एनान के पुत्र अहीरा की यही भेंट थी।

84जब वेदी का अभिषेक हुआ तो इस्राएलियों के प्रधानों द्वारा उसके लिए समर्पित भेंटे ये थीं: चांदी के बारह परात, चांदी के बारह कटोरे, सोने के बारह धूपदान-

85पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार प्रत्येक चांदी की परात एक सौ तीस शेकेल और प्रत्येक चांदी का कटोरा सत्तर शेकेल का था। सब पात्रों की चांदी दो हजार चार सौ शकेल की थी।

86धूप से भरे हुए सोने के बारह धूपदान जो पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार दस-दस शेकेल के थे वे सब मिलाकर एक सौ बीस शेकेल सोने के थे-

87होमबलि के लिए कुल बारह बछड़े, कुल बारह मेढ़े, अन्नबलि सहित एक-एक वर्ष के कुल बारह बकरे,

88मेलबलि के लिए कुल चौबीस बैल, साठ मेढ़े, साठ बकरे तथा एक-एक वर्ष के साठ मेमने। वेदी के अभिषेक के बाद उसके समर्पण की भेंटे ये ही थी।

89जब मूसा यहोवा से बातें करने को मिलापवाले तम्बू में गया तब उसने प्रायश्चित्त के ढकने पर से जो साक्षीपत्र के सन्दूक के ऊपर था दोनों करूबों के मध्य से उसकी आवाज सुनी जो उससे बातें कर रहा था, और यहोवा ने उससे बाते की।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)