फिलिप्पियों 4:19
मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता पूरी करेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: फिलिप्पियों 4
16इस प्रकार थिस्सलुनीके में भी तुमने मेरी सहायता के लिए एक बार ही नहीं, वरन् अनेक बार दान भेजे।
17यह बात नहीं कि मैं दान चाहता हूं, वरन् ऐसा फल चाहता हूं जो तुम्हारे लाभ के लिए बढ़ता जाए।
18मेरे पास सब कुछ है और बहुतायत से है। तुमने इपफ्रुदीतुस के हाथ से जो दान भेजा उसे पाकर मैं सन्तुष्ट हू। वह तो मनमोहक सुगन्ध और ग्रहणयोग्य बलिदान है जिस से परमेश्वर प्रसन्न होता है
19मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता पूरी करेगा।
20हमारे परमेश्वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
21प्रत्येक पवित्र जन को जो मसीह यीशु में है, मेरा नमस्कार। जो भाई मेरे साथ हैं, तुम्हें नमस्कार कहते है।
22सब पवित्र लोगों का, विशेषकर कैसर से सम्बन्धित व्यक्तियों का, तुम्हें नमस्कार!
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 9:8–11
और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है, जिससे कि तुम सदैव, सब बातों में परिपूर्ण रहो, और हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास भरपूरी से हो।
- 1 पतरस 5:10
तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।
- 1 तीमुथियुस 6:17
जो इस वर्तमान संसार में धनवान हैं उन्हें आदेश दे कि वे अहंकारी न बनें और अनिशिचत धन पर नहीं, परन्तु परमेश्वर पर आशा रखें जो हमारे सुख के लिए सब कुछ बहुतायत से देता है।
- मीका 7:7
परन्तु मैं तो यहोवा की ओर से ही ताकूंगा, और उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा और मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).