नीतिवचन 22:6
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसे चलना है, और वह बुढ़ापे में भी उससे नहीं हटेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 22
3विपत्ति को आते देख कर चतुर मनुष्य छिप जाता है, पर भोले-भाले लोग आगे बढ़कर दण्ड पाते है।
4नम्रता तथा यहोवा के भय मानने का प्रतिफल धन, सम्मान और जीवन है।
5कुटिल मनुष्य के मार्ग में कांटे और फंदे होते है। जो अपने प्राण की रक्षा करता है, वह उनसे दूर रहेगा।
6बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसे चलना है, और वह बुढ़ापे में भी उससे नहीं हटेगा।
7धनी मनुष्य निर्धन पर अधिकार जताता है, और उधार लेने वाला उधार देने वाले का दास हो जाता है।
8बुराई बोने वाला विपत्ति की फसल काटेगा, और उसके क्रोध की लाठी नष्ट हो जाएगी।
9उदार हृदय वाला आशीषित होगा, क्योंकि वह कंगाल को अपने भोजन में से देता है।
संबंधित पद
- इफिसियों 6:4
पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ, वरन् प्रभु की शिक्षा और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
- व्यवस्थाविवरण 6:7
और तू उनको यत्नपूर्वक अपने बाल-बच्चों को सिखाना, तथा अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते, और लेटते तथा उठते समय उनकी चर्चा किया करना।
- 2 तीमुथियुस 3:15
और बचपन ही से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है जो मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा तुझे उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।
- उत्पत्ति 18:19
क्योंकि मैंनें उसे इसलिए चुना है कि वह अपने बच्चों और घराने को जो उसके पीछे रह जाएंगे, आज्ञा दे कि वे धार्मिकता और न्याय के काम करते हुए यहोवा के मार्ग पर स्थिर बने रहें, जिससे कि जो वचन यहोवा ने इब्राहीम के विषय में कहा है उसे पूरा करे।”
- व्यवस्थाविवरण 4:9
अब तुम सतर्क रहो तथा अपने मन की चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि तुम उन बातों को भूल जाओ जिन्हें तुमने अपनी आंखों से देखा है तथा वे तुम्हारे मन से जीवन भर के लिए जाती रहे। तुम उन्हें अपने पुत्रों तथा पोतों को सिखाना।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).