Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 101 / 150

भजन संहिता 101

1दाऊद का भजन। मैं करुणा और न्याय के गीत गाऊँगा, हे यहोवा, मैं तेरा ही भजन गाऊँगा।

2मैं खरे मार्ग पर ही ध्यान दूंगा, तू कब मेरे पास आएगा? मैं अपने घर में मन की खराई से चलूंगा।

3मैं किसी अनुचित बात को अपनी अांखों के सामने न रखूंगा; मैं पथभ्रष्टों के कार्य से घृणा करता हूं: मैं उनके कार्य में न फँसूंगा।

4हृदय की कुटिलता मुझसे दूर रहेगी, मैं बुराई को जानूँगा भी नही।

5जो छिप कर अपने पड़ोसी की चुगली खाए, उसे मैं नष्ट करूंगा; जिसकी अांखें चढ़ी रहती हैं और जिसका मन घमंडी है उसकी मैं न सहूँगा।

6मेरी अांखें देश के विश्वसनीय लोगों पर लगी रहेंगी कि वे मेरे साथ रहें; खरे मार्ग पर चलने वाला ही मेरा सेवक होगा।

7छल करने वाला मेरे घर के भीतर रहने न पाएगा; झूठ बोलने वाला मेरे सामने बना न रहेगा।

8प्रत्येक सुबह मैं देश के सब दुष्टों को नष्ट किया करूंगा, जिससे कि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को नष्ट करूँ।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)