Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 117 / 150

भजन संहिता 117

1हे जाति-जाति के सब लोगों, यहोवा की स्तुति करो! हे राज्य-राज्य के सब लोगो, उसका जय-जयकार करो!

2क्योंकि उसकी करुणा हम पर बहुत है, और यहोवा की सच्चाई सदा की है। याह की स्तुति करो!

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)