पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 120 / 150
भजन संहिता 120
1यात्रा का गीत। संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा, और उसने मुझे उत्तर दिया।
2हे यहोवा, झूठ बोलने वाले होंठों से और छली जीभ से मेरे प्राण को छुड़ा ले।
3हे छली जीभ, तुझे क्या दिया जाए, तेरे साथ और अधिक क्या किया जाए?
4योद्धा के नुकीले तीर, और झाऊ के अंगारे!
5हाय मुझ पर, कि मैं मेशेक में परदेशी होकर रहता, और केदार के तम्बुओं में बसता हूं!
6बहुत समय से मुझे मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।
7मैं तो मेल चाहता हूं, पर जब भी बोलता हूं, वे युद्ध के लिए तत्पर हो जाते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)