Loading account

भजन संहिता 121:2

सहायता तो मुझे यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्त्ता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 121

1यात्रा का गीत। मैं अपनी अांखें पर्वतों की ओर उठाऊंगा; मुझे सहायता कहां से मिलेगी?

2सहायता तो मुझे यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्त्ता है।

3वह तेरे पैर को फिसलने न देगा; तेरा रक्षक नहीं ऊंघेगा।

4देख, इस्राएल का रक्षक न तो ऊंघेगा, न सोएगा।

5यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 121

संबंधित पद

  • यशायाह 41:13

    क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तेरा दाहिना हाथ पकड़े हुए तुझे सम्भाले रहता हूं और मैं ही तुझसे कहता हूं, ‘मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा।’

  • इब्रानियों 13:6

    इसलिए हम साहसपूर्वक कहते हैं, “प्रभु मेरा सहायक है, मैं नहीं डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?”

  • यशायाह 40:28–29

    क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा सनातन परमेश्वर और समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है। वह न थकता, न श्रमित होता है। उसकी बुद्धि अगम है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).