Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 122 / 150

भजन संहिता 122

1यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।

2हे यरूशलेम, अब हम तेरे फाटकों के भीतर आ खड़े हुए है।

3हे यरूशलेम, तू तो ऐसा नगर है जो सघन बसा है,

4जहां गोत्र-गोत्र, अर्थात् याह के गोत्र के लोग, इस्राएल को दिए हुए नियम के अनुसार यहोवा के नाम का धन्यवाद करने आते है।

5यहीं तो न्याय के सिंहासन, अर्थात् दाऊद के घराने के सिंहासन स्थापित किए गए थे।

6यरूशलेम की शान्ति के लिए प्रार्थना करोः “तेरे प्रेमी कुशल से रहे।

7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में सुख-समृद्धि बनी रहे!”

8अपने भाइयों और मित्रों के कारण, मैं अब कहूंगा, “तुझमें शान्ति बनी रहे!”

9अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के कारण, मैं तेरी भलाई का यत्न किया करूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)