पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 123 / 150
भजन संहिता 123
1यात्रा का गीत। हे स्वर्ग में विराजमान, मैं अपनी अांखें तेरी ओर उठाता हू।
2देख, जैसे दासों की अांखें अपने स्वामी के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की अांखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती हैं, वैसे ही हमारी अांखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर तब तक लगी रहेंगी जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।
3हम पर अनुग्रह कर, हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, क्याेंकि हम अपमान से अत्यधिक भर गए है।
4सुख-विलासी लोगों के उपहास से और अहंकारियों के अपमान से हमारे प्राण अत्यधिक भर गए है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)