Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 124 / 150

भजन संहिता 124

1यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। यदि यहोवा हमारी ओर न होता, हां, इस्राएल यही कहे कि

2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब लोग हमारे विरुद्ध उठे,

3तो वे हमें उसी समय जीवित निगल जाते। जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4तब जल हमें डुबा देता, जल-धारा हमारे ऊपर से बह जाती;

5हां, उमड़ती जल-धाराएं हमारे ऊपर से ही बह जाती।

6धन्य हो यहोवा, जिसने हमें उनके दांतों से फाड़े जाने न दिया!

7जैसे पक्षी बहेलिये के जाल से, वैसे हमारा प्राण भी बच निकलाः जाल तो फट गया और हम बच निकले।

8हमारी सहायता तो यहोवा ही के नाम से है, जिसने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)