पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 125 / 150
भजन संहिता 125
1यात्रा का गीत। जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं, वे सिय्योन पर्वत के समान हैं, जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।
2जिस प्रकार पहाड़ यरूशलेम को घेरे हुए हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा को अब से लेकर सर्वदा तक घेरे रहेगा।
3क्योंकि दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा, ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल कार्य की ओर बढ़ाए।
4हे यहोवा, भलों के साथ भलाई कर, और उनके साथ भी जो खरे मन के है।
5परन्तु जो अपने-अपने टेढ़े मार्गों की ओर मुड़ते हैं, उनको यहोवा अनर्थकारियों के साथ पकड़ ले जाएगा। इस्राएल पर शान्ति हो!
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)