पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 126 / 150
भजन संहिता 126
1यात्रा का गीत। जब यहोवा सिय्योन के बंधुवों को लौटा ले आया तो हम स्वप्न देखने वालों के समान हो गए।
2तब हमारा मुंह हंसी से, और हमारी जीभ जय-जयकार से भर गई। तब जाति-जाति में यह चर्चा होने लगीः “यहोवा ने इनके लिए महान् कार्य किए है।”
3हां, यहोवा ने हमारे लिए महान् कार्य किए हैं, हम तो आनन्दित है।
4हे यहोवा, मरुस्थल में धाराओं के समान, हमारे बंधुवों को लौटा ले आ।
5जो आंसू बहाते हुए बोते हैं, वे जय-जयकार करते हुए काटेंगे।
6जो बीज लेकर बोने के लिए रोता हुआ चला जाता है, वह निश्चय ही अपनी पूलियां लिए हुए जय-जयकार के साथ लौट आएगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)