पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 134 / 150
भजन संहिता 134
1यात्रा का गीत। सुनो, हे यहोवा के सब सेवको, जो रात्रि में यहोवा के भवन में उसकी सेवा करते हो, यहोवा को धन्य कहो।
2अपने हाथ पवित्रस्थान की ओर उठाओ और यहोवा को धन्य कहो।
3यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का सृजनहार है वह सिय्योन से तुझे आशीष दे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)