पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 133 / 150
भजन संहिता 133
1यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। देखो, यह कैसी भली और मनोहर बात है कि भाई आपस में एक होकर रहें!
2यह हारून के सिर पर के उस उत्तम तेल के समान है जो नीचे दाढ़ी पर अर्थात् उसकी दाढ़ी पर बहता हुआ, उसके वस्त्रों के छोर तक पहुंच गया।
3यह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! क्योंकि यहोवा ने वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है!
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)