भजन संहिता 133:1
यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। देखो, यह कैसी भली और मनोहर बात है कि भाई आपस में एक होकर रहें!
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 133
1यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। देखो, यह कैसी भली और मनोहर बात है कि भाई आपस में एक होकर रहें!
2यह हारून के सिर पर के उस उत्तम तेल के समान है जो नीचे दाढ़ी पर अर्थात् उसकी दाढ़ी पर बहता हुआ, उसके वस्त्रों के छोर तक पहुंच गया।
3यह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! क्योंकि यहोवा ने वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है!
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 1:10
अब हे भाइयो, मैं प्रभु यीशु मसीह के नाम से तुमसे आग्रह करता हूं कि तुम सब एक ही बात कहो, और तुम में फूट न हो, परन्तु तुम्हारे मन और विचारों में पूर्ण एकता हो।
- 1 पतरस 3:8
अन्ततः सब के सब एक मन, कृपालु, भाइयों से प्रेम करने वाले, दयालु और नम्र बनो।
- यूहन्ना 13:35
यदि तुम आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे कि तुम मेरे चेले हो।”
- इब्रानियों 13:1
भाईचारे का प्रेम बना रहे।
- फिलिप्पियों 2:2–5
तो मेरा आनन्द पूर्ण करने के लिए एक ही मन, एक ही प्रेम, एक ही भावना और एक ही दृष्टिकोण रखो।
- इफिसियों 4:3–6
और यत्न करो कि मेल के बन्धन में आत्मा की एकता सुरक्षित रहे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).