पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 141 / 150
भजन संहिता 141
1दाऊद का भजन। हे यहोवा, मैं तुझे पुकारता हूं, मेरे पास शीघ्र आ! जब मैं तुझे पुकारूं तो मेरी आवाज पर कान लगा।
2मेरी प्रार्थना तेरे सामने सुगन्धित धूप, और मेरा हाथ उठाना संध्या-बलि ठहरे।
3हे यहोवा, मेरे मुंह पर पहरा बैठा; मेरे होठों के द्वार की चौकसी कर।
4मेरे हृदय को किसी भी बुराई की ओर न झुकने दें; मैं अधर्मियों के साथ दुष्टता के कार्य में न लगने पाऊं, और मैं उनके स्वादिष्ट भोजन-वस्तुओं में से न खाऊ।
5धर्मी मुझे मारे तो यह दया होगी और मेरी ताड़ना करे तो यह मेरे सिर पर तेल होगा; मेरा सिर इससे इनकार न करे, उनके बुरे कार्य करने पर भी मैं प्रार्थना करता रहूंगा।
6उनके शासक चट्टान के किनारों पर से गिरा दिए गए हैं, और दुष्ट मेरे वचन सुनेंगे, क्योंकि वे सत्य है।
7जैसे कोई हल चलाकर भूमि को तोड़ता है वैसे ही हमारी हड्डियां अधोलोक के मुंह पर बिखरा दी गई है।
8हे यहोवा प्रभु, मेरी आंखें तेरी ओर लगी हैं; मैं तुझमें शरण लेता हूं-मेरे प्राण को सुरक्षित रख।
9उस फंदे से जो उन्हाेंने मेरे लिए लगाया है, और अनर्थकारियों के जाल से मुझे बचा।
10दुष्ट लोग अपने ही जाल में फंसें, और मैं सुरक्षित बच निकलूँ।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)