Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 149 / 150

भजन संहिता 149

1याह की स्तुति करो! यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ, और भत्तफ़ों की सभा में उसकी स्तुति करो।

2इस्राएल अपने कर्ता में प्रसन्न हो; सिय्योन की सन्तान अपने राजा में आनन्दित हो।

3वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाए।

4क्योंकि यहोवा अपने लोगों से प्रसन्न रहता है, वह पीिड़तों को उद्धार से शोभायमान करेगा।

5भक्त लोग महिमा में प्रफुल्लित हों; वे अपने बिछौनों पर भी आनन्द से गाए।

6उनके कंठों में परमेश्वर का जय-जयकार, और हाथ में दोधारी तलवार हो,

7कि वे जाति-जाति से पलटा चुकाएं, और राज्य-राज्य के लोगों को दण्ड दें;

8कि उनके राजाओं को जंजीरों से, और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें;

9कि उनको ठहराया हुआ दण्ड दें; यही उसके भक्तों के लिए सम्मान है। याह की स्तुति करो!

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)