Loading account

भजन संहिता 16:8

मैंने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है; इसलिए कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है, मैं कभी न डगमगाऊंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 16

5यहोवा मेरी मीरास का भाग और मेरा प्याला है; तू मेरे भाग को सम्भालता है।

6मेरे लिए माप की डोरी सुहावने स्थानों पर ही पड़ी; मेरी मीरास वास्तव में मनभावनी है।

7मैं यहोवा को धन्य कहूंगा, जिसने मुझे सम्मति दी है, वरन् मेरा मन भी रात को मुझे शिक्षा देता है।

8मैंने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है; इसलिए कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है, मैं कभी न डगमगाऊंगा।

9इसलिए मेरा हृदय आनन्दित और मेरा मन मग्न है, मेरी देह भी चैन से रहेगी

10क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र जन को सड़ने देगा।

11तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा, तेरी उपस्थिति में आनन्द की भरपूरी है; तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 16

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 2:25–28

    क्योंकि दाऊद उसके विषय में कहता हैः ‘मैं सर्वदा प्रभु की ओर निहारता रहा, क्योंकि वह मेरी दाहिनी ओर है जिस से मैं डगमगा न जाऊ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).