भजन संहिता 23:3
वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 23
1दाऊद का भजन। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2वह मुझे हरे-हरे चरागाहों में बैठाता है; वह मुझे सुखदायक जल के सोतों के पास ले चलता है।
3वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
5तू मेरे शत्रुओं के सामने मेरे लिए मेज लगाता है, तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है, मेरा प्याला उमड़ रहा है।
6निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी, और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूंगा।
संबंधित पद
- यशायाह 42:16
मैं अन्धों को एक ऐसे मार्ग से ले जाऊंगा जिसे वे नहीं जानते; मैं उनको ऐसे पथों पर ले चलूंगा जिन्हें वे नहीं जानते। मैं उनके आगे-आगे अन्धकार को प्रकाश करूंगा और ऊबड़-खाबड़ स्थानों को समतल करूँगा। ये कार्य मैं करूंगा और उनको न त्यागूंगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).