भजन संहिता 23:4
चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 23
1दाऊद का भजन। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2वह मुझे हरे-हरे चरागाहों में बैठाता है; वह मुझे सुखदायक जल के सोतों के पास ले चलता है।
3वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
5तू मेरे शत्रुओं के सामने मेरे लिए मेज लगाता है, तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है, मेरा प्याला उमड़ रहा है।
6निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी, और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूंगा।
संबंधित पद
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- यशायाह 43:1–2
परन्तु अब, हे याकूब, तेरा सृष्टिकर्ता- हे इस्राएल, तेरा सृजनहार यहोवा यों कहता है, “मत डर, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है; मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है, तू मेरा ही है!
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).