भजन संहिता 37:7
यहोवा का सहारा ले और धीरज से उसकी प्रतीक्षा करः उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं, जो दुष्टता की युक्तियों को पूरी करता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 37
4यहोवा में मग्न रह, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।
5अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा को सौंप देः उस पर भरोसा रख तो वह सब कुछ करेगा।
6वह तेरी धार्मिकता को ज्योति के समान और तेरी निर्दोषता को दोपहर के प्रकाश के समान प्रकट करेगा।
7यहोवा का सहारा ले और धीरज से उसकी प्रतीक्षा करः उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं, जो दुष्टता की युक्तियों को पूरी करता है।
8क्रोध करना छोड़, और कोप को त्याग दे। मत कुढ़, क्योकि उससे बुराई ही निकलती है।
9दुराचारी तो काट डाले जाएंगे, परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।
10अब थोड़ी देर में दुष्ट मनुष्य रहेगा ही नहीं; तू उसके स्थान को यत्न से खोजेगा, फिर भी वह वहां नहीं मिलेगा।
संबंधित पद
- याकूब 5:7–11
इसलिए हे भाइयो, प्रभु के आगमन तक धैर्य रखो। देखो, कृजक भूमि की मूल्यवान उपज के लिए प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धैर्य बांधे ठहरा रहता है।
- इब्रानियों 10:36–37
क्योंकि तुम्हें धैर्य की आवश्यकता है कि तुम परमेश्वर की इच्छा पूर्ण करके जिस बात की प्रतिज्ञा की गई थी उसे प्राप्त कर सको।
- विलापगीत 3:25–26
जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।
- नीतिवचन 20:22
मत कहना, “मैं बुराई का बदला लूंगा।” यहोवा की प्रतीक्षा कर और वह तेरा उद्धार करेगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).