भजन संहिता 40:1
मैं धैर्य से यहोवा की प्रतीक्षा करता रहा, और उसने मेरी ओर झुक कर मेरी दुहाई सुनी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 40
1मैं धैर्य से यहोवा की प्रतीक्षा करता रहा, और उसने मेरी ओर झुक कर मेरी दुहाई सुनी।
2उसने मुझे विनाश के गड्हे में से, दलदल के कीचड़ में से निकाला, और उसने मेरे पैरों को चट्टान पर स्थिर करके मेरे कदमों को दृढ़ किया,
3उसने मेरे मुँह में एक नया गीत, हमारे परमेश्वर की स्तुति का गीत डाला। बहुत से लोग देखेंगे और भयभीत होंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।
4क्या ही धन्य है वह जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जो अभिमानियों और मिथ्या में लीन रहने वालों की ओर नहीं मुड़ता।
संबंधित पद
- याकूब 5:7–11
इसलिए हे भाइयो, प्रभु के आगमन तक धैर्य रखो। देखो, कृजक भूमि की मूल्यवान उपज के लिए प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धैर्य बांधे ठहरा रहता है।
- दानिय्येल 9:18
हे मेरे परमेश्वर, अपना कान हमारी ओर लगा और सुन! अपनी आंखें खोलकर हमारी उजाड़ दशा को देख, और उस नगर को जो तेरे नाम से कहलाता है। हम तो अपनी किसी योग्यता के कारण नहीं, पर तेरी बड़ी दया के कारण तुझसे अनुनय-विनय कर रहे है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).