भजन संहिता 46:1
परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट के समय तत्पर सहायक।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 46
1परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट के समय तत्पर सहायक।
2इसलिए हम नहीं डरेंगे, चाहे पृथ्वी उलट जाए, और पर्वत समुद्र-तल में जा पड़ें,
3चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए, और उसके उमड़ने से पर्वत कांप उठे। सेला।
4एक नदी है जिसकी धाराएं परमेश्वर के नगर को, अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवासस्थान को हर्षित करती है।
संबंधित पद
- नीतिवचन 18:10
यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है। धर्मी जन उसमें भागकर सुरक्षित रहता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).