पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 47 / 150
भजन संहिता 47
1हे देश-देश के सब लोगों, तालियां बजाओ! आनन्द के स्वर में परमेश्वर का जय-जयकार करो!
2क्योंकि परमप्रधाान यहोवा भय-योग्य है, वह समस्त पृथ्वी पर महाराजा है।
3वह देश-देश के लोगों को हमारे अधीन, और जाति-जाति को हमारे पैरों के नीचे कर देता है।
4वह हमारे लिए हमारी मीरास चुन लेता है, जो उसके प्रिय याकूब का गौरव है। सेला।
5परमेश्वर जय-जयकार के साथ, हां, यहोवा तुरही के शब्द के साथ ऊपर चढ़ गया है।
6भजन गाओ, परमेश्वर का भजन गाओ। भजन गाओ, हमारे राजा का भजन गाओ।
7क्योंकि परमेश्वर समस्त पृथ्वी का राजा है; समझ-बूझ कर भजन गाओ।
8परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है, परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।
9राज्य-राज्य के शासक इब्राहीम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिए इकट्ठे हुए हैं, क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर ही की हैं: वह तो शिरोमणि है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)