Loading account

भजन संहिता 55:22

अपना बोझ यहोवा पर डाल दे और वही तुझे सम्भालेगा, वह धर्मी को कभी टलने न देगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 55

19परमेश्वर जो प्राचीनकाल से सिंहासन पर विराजमान है, सुनेगा और उनको उत्तर देगा- सेला। अर्थात् उन्हें जिनमें कोई परिवर्तन नहीं होता, न वे परमेश्वर का भय मानते है।

20जिनका उसके साथ मेल-मिलाप था, उन्हीं के विरुद्ध उसने हाथ उठाया है; उसने अपनी वाचा को तोड़ दिया है।

21उसके मुंह की बातें तो मक्खन से भी चिकनी थीं, परन्तु उसके हृदय में युद्ध भरा था। उसकी बातें तेल से भी अधिक नरम, पर नंगी तलवारें थी।

22अपना बोझ यहोवा पर डाल दे और वही तुझे सम्भालेगा, वह धर्मी को कभी टलने न देगा।

23परन्तु हे परमेश्वर, तू उन्हें विनाश के गड्हे में उतार डालेगा; हत्यारे और छली मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी जीवित न रहेंगे, परन्तु मैं तो तुझ पर भरोसा रखे रहूंगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 55

संबंधित पद

  • 1 पतरस 5:7

    अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।

  • फिलिप्पियों 4:6–7

    किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।

  • मत्ती 6:25

    इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ कि अपने प्राण के लिए यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएंगे या क्या पीएंगे; और न ही अपनी देह के लिए कि क्या पहनेंगे। क्या प्राण भोजन से या देह वस्त्र से बढ़कर नहीं?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).