Loading account

भजन संहिता 56:3

जब मुझे डर लगेगा, मैं अपना भरोसा तुझ पर रखूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 56

1हे परमेश्वर, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मनुष्य मुझे कुचलता है, और दिन भर मेरे साथ लड़-लड़कर मुझे सताता है।

2मेरे शत्रु दिन भर मुझे कुचलते रहते हैं, क्योंकि वे बहुत हैं जो अभिमान करके मुझसे लड़ते है।

3जब मुझे डर लगेगा, मैं अपना भरोसा तुझ पर रखूंगा।

4परमेश्वर जिसके वचन की मैं स्तुति-प्रशंसा करता हूं, उसी परमेश्वर पर मैंने भरोसा रखा हैः मैं न डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?

5वे दिन भर मेरे वचन को तोड़ते-मरोड़ते हैं; उनके सारे विचार मेरी हानि ही के लिए होते है।

6वे मेरे प्राण की घात में रहते हैं, वे मुझ पर आक्रमण करते हैं, मेरी ताक में रहते हैं, और मेरे कदमों की टोह लेते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 56

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 7:5–6

    मैसीडोनिया पहुंचने पर भी हमारी देह को आराम नहीं मिला, परन्तु सब ओर से हमें कष्ट झेलने पड़े- बाहर झगड़े और भीतर भय था।

  • 2 कुरिन्थियों 1:8–10

    क्योंकि हे भाइयो, हम यह नहीं चाहते कि तुम उस क्लेश से अनजान रहो जो हमको एशिया में सहना पड़ा। हम ऐसे भारी बोझ से दब गए थे जो हमारे सामर्थ्य से बाहर था, यहां तक कि हम जीवन की आशा भी छोड़ बैठे थे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).