Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 60 / 150

भजन संहिता 60

1हे परमेश्वर, तूने हमें त्याग दिया है, तूने हमें तोड़ डाला है; तू हम पर क्रोधित हुआ है-हमें पुनः स्थापित कर दे।

2तूने धरती को कंपाया, तूने उसे फाड़ डाला है; उसकी दरारों को भर दे, क्योंकि वह डगमगा रही है।

3तूने अपनी प्रजा को कठिन दुख भुगताया; तूने हमें लड़खड़ा-देने वाली मदिरा पिलाई है।

4तूने अपने भय मानने वालों को एक झंडा दिया है, कि वह सच्चाई के कारण फहराया जाए। सेला।

5अपने दाहिने हाथ के द्वारा बचा, और हमारी सुन ले, कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएं!

6परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में कहा हैः “मैं प्रपफ़ुल्लित होऊंगा, मैं शेकेम का बंटवारा करूंगा, और सुक्कोत की तराई को नाप दूंगा।

7गिलाद मेरा है, मनश्शे भी मेरा है; एप्रैम मेरे सिर का टोप है, यहूदा मेरा राजदण्ड है।

8मोआब मेरे धोने का पात्र है, एदोम पर मैं अपना जूता फेंकूंगा; हे पलिश्त, मेरे कारण चिल्ला!”

9घिरे हुए नगर में मुझे कौन पहुंचाएगा? एदोम तक कौन मेरी अगुवाई करेगा?

10हे परमेश्वर, क्या तू ही ने हमें त्याग नहीं दिया? हे परमेश्वर, क्या तू अब भी हमारी सेना के साथ नहीं जाएगा?

11शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य का किया हुआ छुटकारा व्यर्थ होता है।

12परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएंगे, क्योंकि वही हमारे शत्रुओं को रौंद डालेगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)