Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 67 / 150

भजन संहिता 67

1परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हमको आशीष दे, वह अपने मुख का प्रकाश हम पर चमकाए, सेला।

2कि तेरी गति पृथ्वी पर और तेरा उद्धार सब जातियों पर प्रकट हो।

3हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें, देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करे।

4राज्य-राज्य के लोग हर्षित हों और आनन्द के गीत गाएं, क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा, और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। सेला।

5हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें; देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करे।

6भूमि ने अपनी उपज दी है, परमेश्वर, हमारा परमेश्वर, हमें आशीष देता है।

7परमेश्वर हमें आशीष देता है, कि पृथ्वी के कोने-कोने के लोग उसका भय माने।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)