Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 70 / 150

भजन संहिता 70

1हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिए, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिए फुर्ती कर!

2जोे मेरे प्राण के खोजी हैं वे हताश और लज्जित हों, जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं वे पीछे हटा दिए जाएं और अपमानित हो।

3जो कहते हैं, “अहा! अहा!” वेे अपनी लज्जा के कारण पीछे हटा दिए जाए।

4तेरे सब खोजी तुझमें आनन्दित और मग्न हों; और तेरे उद्धार से प्रेम करने वाले निरन्तर कहें, “परमेश्वर की बड़ाई हो।”

5मैं तो दीन और दरिद्र हूं; हे परमेश्वर, मेरे लिए फुर्ती कर। तू ही मेरा सहायक, मेरा छुड़ाने वाला है; ये यहोवा, विलम्ब न कर।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)