Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 82 / 150

भजन संहिता 82

1आसाफ का भजन। परमेश्वर अपनी मंडली में खड़ा होता है, वह शासकों के मध्य न्याय करता है।

2तुम कब तक अनुचित न्याय करोगे और दुष्ट का पक्ष लोेगे? सेला।

3दुर्बलों और अनाथों का न्याय चुकाओ, पीड़ितों और दरिद्रों के साथ न्यायसंगत व्यवहार करो।

4दुर्बल और दरिद्र को बचा लो; उनको दुष्ट के हाथों से छुड़ाओ।

5वे न तो कुछ जानते हैं, न समझते है। वे अन्धकार में इधर-उधर चलते-फिरते हैं, पृथ्वी की सारी नीवें हिल गई है।

6मैंने कहा, “तुम तो ‘ईश्वर’ हो, तुम सब परमप्रधान के पुत्र हो,

7फिर भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे और शासकों में से किसी एक के समान गिर जाओगे।”

8हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी पर न्याय कर! क्योंकि तू ही सब जातियों पर अधिपति है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)