भजन संहिता 84:11
क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह और महिमा देता है; जो खरी चाल चलते हैं उनसे वह कोई अच्छी वस्तु रख न छोड़ेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 84
8हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, हे याकूब के परमेश्वर, कान लगा। सेला।
9हे परमेश्वर, हे हमारी ढाल, देख, और अपने अभिषिक्त के मुख पर दृष्टि कर।
10तेरे आंगनों में का एक दिन कहीं और के हजार दिन से उत्तम है। दुष्टता के तम्बुओं में रहने की अपेक्षा अपने परमेश्वर के भवन के द्वार पर खड़ा रहना ही मुझे अधिक प्रिय है।
11क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह और महिमा देता है; जो खरी चाल चलते हैं उनसे वह कोई अच्छी वस्तु रख न छोड़ेगा।
12हे सेनाओं के यहोवा, क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो तुझ पर भरोसा रखता है।
संबंधित पद
- नीतिवचन 2:7
वह खरे लोगों के लिए खरी बुद्धि का भंडार रखता है। जो सच्चाई से चलते हैं, उनके लिए वह ढाल है।
- मत्ती 6:33
परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
- फिलिप्पियों 4:19
मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता पूरी करेगा।
- नीतिवचन 10:9
खरी चाल चलने वाला सुरक्षित रहता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है, उसका भेद खुल जाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).