Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 93 / 150

भजन संहिता 93

1यहोवा राज्य करता है, वह माहात्म्य से सुशोभित है; यहोवा सामर्थ्य का वस्त्र पहने और उससे कमर कसे है। निश्चय, जगत स्थिर है; वही नहीं टलेगा।

2तेरा राजसिंहासन अनादिकाल से स्थिर है; तू सर्वदा से है।

3बाढ़ें उठी हैं, हे यहोवा, बाढ़ों का गर्जन हुआ है। बाढ़ों ने भयंकर गर्जना वाली लहरें उठाई है।

4महासागरों के गर्जन से और समुद्र की महातरंगों से भी अधिक शक्तिशाली, यहोवा ऊंचे पर विराजमान है।

5तेरी चेतावनियां अति विश्वसनीय है। हे यहोवा, तेरे भवन को पवित्रता सदा-सर्वदा शोभा देती है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)