रोमियों 15:4
पूर्व-काल में जो कुछ लिखा गया था वह हमारी ही शिक्षा के लिए लिखा गया था जिससे धैर्य एवं पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन द्वारा हम आशा रखे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 15
1हम बलवानों को चाहिए कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें, न कि अपने आप को प्रसन्न करे।
2हम में से प्रत्येक अपने पड़ोसी को प्रसन्न करे कि उसकी भलाई और उन्नति हो।
3क्योंकि मसीह ने भी अपने आप को प्रसन्न नहीं किया, परन्तु जैसा लिखा है-“तेरे निन्दकों की निन्दा मुझको सहनी पड़ी।”
4पूर्व-काल में जो कुछ लिखा गया था वह हमारी ही शिक्षा के लिए लिखा गया था जिससे धैर्य एवं पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन द्वारा हम आशा रखे।
5अब परमेश्वर जो धैर्य एवं प्रोत्साहन देता है, तुम्हें ऐसा वरदान दे कि तुम मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो,
6तुम एक चित्त और एक स्वर होकर हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की स्तुति करो।
7इसलिए एक दूसरे को ग्रहण करो जैसा मसीह ने भी हमें परमेश्वर की महिमा के लिए ग्रहण किया।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 10:11
ये बातें उन पर उदाहरणस्वरूप हुईं, और ये हमारी चेतावनी के लिए लिखी गईं जिन पर इस युग का अन्त आ पहुंचा है।
- 2 तीमुथियुस 3:16–17
सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा, ताड़ना, सुधार और धार्मिकता की शिक्षा के लिए उपयोगी है,
- रोमियों 4:23–24
कि “यह उसके लिए गिना गया,” अब न केवल उसके लिए यह लिखा गया था
- 2 पतरस 1:20–21
पर पहिले यह जान लो कि पवित्रशास्त्र की कोई भी भविष्यद्वाणी व्यक्तिगत विचारधारा का विजय नहीं है,
- इब्रानियों 10:35–36
इसलिए अपना भरोसा न छोड़ो, जिसका महान् प्रतिफल है।
- रोमियों 12:12
आशा में आनन्दित रहो, क्लेश में स्थिर रहो, प्रार्थना में समर्पित रहो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).