रोमियों 6:4
इसलिए हम बपतिस्मा द्वारा उसकी मृत्यु में सहभागी होकर उसके साथ गाड़े गए हैं, जिससे कि पिता की महिमा के द्वारा जैसे मसीह जिलाया गया था, वैसे हम भी जीवन की नई चाल चले।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 6
1तो हम क्या कहें? क्या हम पाप करते रहें कि अनुग्रह अधिक होता जाए?
2कदापि नहीं! हम जो पाप के लिए मर गए, फिर अभी भी उसमें कैसे जीवन व्यतीत करें?
3क्या तुम नहीं जानते कि हम सब जो बपतिस्मा के द्वारा मसीह यीशु के साथ एक हुए, बपतिस्मा द्वारा उसकी मृत्यु में भी सहभागी हुए?
4इसलिए हम बपतिस्मा द्वारा उसकी मृत्यु में सहभागी होकर उसके साथ गाड़े गए हैं, जिससे कि पिता की महिमा के द्वारा जैसे मसीह जिलाया गया था, वैसे हम भी जीवन की नई चाल चले।
5क्योंकि यदि हम उसके साथ उसकी मृत्यु की समानता में एक हो गए हैं, तो निश्चय ही उसके जी उठने की समानता में भी एक हो जाएंगे,
6यह जानते हुए कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ा दिया गया, कि हमारा पाप का शरीर निज्क्रिय हो जाए, कि हम आगे को पाप के दास न रहें;
7क्योंकि जो मर गया, वह पाप से छूटकर निर्दोष ठहरा।
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 5:17
इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।
- कुलुस्सियों 3:10
और नए मनुष्यत्व को पहिन लिया है जो अपने सृष्टिकर्ता के स्वरूप के अनुसार सत्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए नया बनता जाता है।
- इफिसियों 4:22–24
कि तुम पिछले चालचलन के पुराने मनुष्यत्व को उतार डालो जो भरमाने वाली अभिलाषाओं के अनुसार भ्रष्ट होता जाता है।
- 1 पतरस 3:21
यह पूर्व संकेत बपतिस्मा का है, जिसका अर्थ शरीर के गन्दगी दूर करना नहीं, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के अधीन होना है। अब तो बपतिस्मा तुम्हें यीशु मसीह के पुनरुत्थान द्वारा बचाता है।
- रोमियों 7:6
परन्तु अब जिस व्यवस्था से हम बँधे थे उसके प्रति मर कर उससे ऐसे मुक्त हो गए हैं कि हम लेख की पुरानी विधियों के अनुसार नहीं, परन्तुपवित्र आत्मा की नई विधि से सेवा करते है।
- रोमियों 6:9
यह जानते हुए कि मसीह मृतकों में से जिलाया जाकर फिर कभी मरने का नहीं, न अब उस पर मृत्यु की प्रभुता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).