रोमियों 8:26
इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है; क्योंकि हम नहीं जानते कि हमें प्रार्थना किस प्रकार करना चाहिए, परन्तु आत्मा स्वयं भी ऐसी आहें भर-भर कर जो अवर्णनीय हैं, हमारे लिए विनती करता है,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 8
23और न केवल यह, परन्तु स्वयं हम भी जिनके पास आत्मा का प्रथम फल है, अपने आप में कराहते हैं और अपने लेपालक पुत्र होने और देह के छुटकारे की बड़ी उत्कटता से प्रतीक्षा कर रहे है।
24क्योंकि आशा में हमारा उद्धार हुआ है, परन्तु आशा जो दिखाई देती है आशा नही; क्योंकि जो किसी वस्तु को देखता है वह उसकी आशा क्यों करेगा?
25यदि हम उसकी आशा करते हैं जिसे नहीं देखते, तो धीरज से उत्सुकतापूर्वक उसकी प्रतीक्षा करते है।
26इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है; क्योंकि हम नहीं जानते कि हमें प्रार्थना किस प्रकार करना चाहिए, परन्तु आत्मा स्वयं भी ऐसी आहें भर-भर कर जो अवर्णनीय हैं, हमारे लिए विनती करता है,
27और हृदयों को जांचने वाला जानता है कि आत्मा की मनसा क्या है, क्योंकि वह पवित्र लोगों के लिए परमेश्वर के इच्छानुसार विनती करता है।
28हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।
29क्योंकि जिनके विषय में उसे पूर्वज्ञान था, उसने उन्हें पहले से ठहराया भी कि वे उसके पुत्र के स्वरूप में हो जाएं, जिससे कि वह बहुत-से भाइयों में पहलौठा ठहरे;
संबंधित पद
- मत्ती 10:20
क्योंकि बोलने वाले तुम नहीं हो, परन्तु यह तुम्हारे पिता का आत्मा है जो तुम में बोलता है।
- इफिसियों 6:18
प्रत्येक विनती और निवेदन सहित पवित्र आत्मा में निरन्तर प्रार्थना करते रहो। और यह ध्यान रखते हुए सतर्क रहो कि यत्न सहित सब पवित्र लोगों के लिए लगातार प्रार्थना करो,
- गलातियों 4:6
इसलिए कि तुम पुत्र हो, परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो ‘हे अब्बा! हे पिता!’ कह कर पुकारता है, हमारे हृदयों में भेजा है।
- यूहन्ना 14:16
और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे,
- यहूदा 1:20–21
पर हे प्रियो, तुम अपने अति पवित्र विश्वास में गठकर, पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए,
- इफिसियों 2:18
क्योंकि उसी के द्वारा हम दोनों की, एक ही आत्मा में पिता के पास पहुंच होती है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).