1 इतिहास 16:11
यहोवा और उसके सामर्थ्य की खोज करो; निरन्तर उसके दर्शन के खोजी बने रहो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 इतिहास 16
8यहोवा का धन्यवाद करो, उससेे प्रार्थना करो; जाति-जाति के बीच उसके कार्यों का प्रचार करो।
9उसके लिए गाओ, उसका स्तुतिगान करो; उसके समस्त अद्भुत कार्यों की चर्चा करो,
10उसके पवित्र नाम पर गर्व करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो।
11यहोवा और उसके सामर्थ्य की खोज करो; निरन्तर उसके दर्शन के खोजी बने रहो।
12उसके किए हुए अद्भुत कार्यों को, वरन् उसके आश्चर्यकर्मों तथा उसके मुंह के वचनों को स्मरण करो,
13हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान, तुम जो उसके चुने हुए हो!
14वही हमारा परमेश्वर यहोवा है; उसके न्याय के काम पृथ्वी भर में है।
संबंधित पद
- सपन्याह 2:2–3
इससे पहले कि दण्ड की आज्ञा पूरी हो और दिन भूसी के समान जाता रहे, और इससे पहले कि यहोवा का क्रोध तुम पर आ पड़े और इससे पहले कि यहोवा के क्रोध का दिन तुम पर आ जाए।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).