Loading account

1 यूहन्ना 4:7

प्रियो, हम आपस में प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। प्रत्येक जो प्रेम करता है, परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 यूहन्ना 4

4बच्चो, तुम परमेश्वर से हो और तुम उन पर विजयी हुए हो; क्योंकि वह जो तुम में है, उस से जो संसार में है, कहीं बढ़कर है।

5वे संसार के हैं, इसलिए संसार की बातें बोलते हैं, और संसार उनकी सुनता है।

6हम परमेश्वर से हैं; वह जो परमेश्वर को जानता है, हमारी सुनता है; और जो परमेश्वर से नहीं, हमारी नहीं सुनता। इसी से हम सत्य की आत्मा और भ्रान्ति की आत्मा को पहिचानते है।

7प्रियो, हम आपस में प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। प्रत्येक जो प्रेम करता है, परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।

8वह जो प्रेम नहीं करता परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

9परमेश्वर का प्रेम हम में इसी से प्रकट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवन पाए।

10प्रेम इस में नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया, परन्तु इसमें है कि उसने हमसे प्रेम किया और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिए अपने पुत्र को भेजा।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 यूहन्ना 4

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 4:20–5:1

    यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ,” और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं करता तो वह परमेश्वर से जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।

  • 1 यूहन्ना 4:8

    वह जो प्रेम नहीं करता परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

  • 1 पतरस 1:22

    जबकि तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए सत्य का पालन करके अपनी आत्माओं को पवित्र किया है तो हृदय की सच्ची लगन के साथ एक दूसरे से प्रेम करो,

  • 1 यूहन्ना 2:10

    जो कोई अपने भाई से प्रेम करता है, वह ज्योति में बना रहता है, और उसमें कोई ठोकर का कारण नही।

  • गलातियों 5:22

    परन्तु पवित्र आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, दयालुता, भलाई, विशवस्तता,

  • 1 थिस्सलुनीकियों 4:9–10

    अब भाईचारे के प्रेम के विषय में यह आवश्यक नहीं कि कोई तुम्हें लिखे, क्योंकि एक दूसरे से प्रेम करना तुमने आप ही परमेश्वर से सीखा है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).