Loading account

1 शमूएल 15:22

तब शमूएल ने कहा, “क्या यहोवा होमबलि और बलिदानों से उतना प्रसन्न होता है जितना अपनी आज्ञाओं के माने जाने से? सुन, आज्ञा पालन बलिदान से बढ़कर और ध्यान देना मेढ़ों की चर्बी से उत्तम है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 शमूएल 15

19तब तूने यहोवा की आज्ञा को क्यों नहीं माना? और तूने लूट पर टूट कर वह काम क्यों किया है जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था?”

20तब शाऊल ने शमूएल से कहा, “निस्सन्देह, मैंने यहोवा की आज्ञा का पालन किया है। यहोवा ने जिस विशेष कार्य को पूरा करने के लिए भेजा था उसके लिए मैं गया, और अमालेक के राजा अगाग को पकड़ कर लाया हूँ, तथा मैंने अमालेकियों को समूल नष्ट कर दिया है।

21परन्तु लोग लूट में से नाश किये जाने वाली अच्छी से अच्छी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों में से कुछ ले आए हैं कि गिलगाल में उन्हें तेरे परमेश्वर यहोवा के लिए बलिदान चढ़ाए।”

22तब शमूएल ने कहा, “क्या यहोवा होमबलि और बलिदानों से उतना प्रसन्न होता है जितना अपनी आज्ञाओं के माने जाने से? सुन, आज्ञा पालन बलिदान से बढ़कर और ध्यान देना मेढ़ों की चर्बी से उत्तम है।

23क्योंकि विद्रोह करना शकुन विचारने के बराबर पाप है और अनाज्ञाकारिता मूर्तिपूजा के समान अधर्म है। इसलिए कि तूने यहोवा के वचन को अस्वीकार किया है उसने भी राजा होने के लिए तुझे अस्वीकार किया है।”

24तब शाऊल ने शमूएल से कहा, “मैंने पाप किया है। सचमुच मैंने यहोवा की आज्ञा और तेरे वचनों का उल्लंघन किया है क्योंकि मैंने लोगों का भय माना, और उनकी बातें सुनी।

25इसलिए, अब कृपा करके मेरे पाप क्षमा कर और मेरे साथ लौट चल कि मैं यहोवा की आराधना कर सकूँ।”

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 शमूएल 15

संबंधित पद

  • होशे 6:6

    क्योंकि मैं बलिदान से नहीं पर निष्ठा से, और होमबलि से नहीं परन्तु इससे प्रसन्न होता हूं कि परमेश्वर का ज्ञान रखा जाए।

  • नीतिवचन 21:3

    धार्मिकता का आचरण और न्याय करना यहोवा को बलिदान से अधिक ग्रहणयोग्य है।

  • आमोस 5:21–24

    “मैं तुम्हारे पर्वों से घृणा करता, हां, उन्हें तुच्छ जानता हूं, और तुम्हारी महासभाओं से प्रसन्न नहीं होता।

  • मरकुस 12:33

    और उससे सारे हृदय, सारी बुद्धि, और सारी शक्ति से प्रेम करना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करना, सारे होमबलि और बलिदानों से बढ़कर है।”

  • मत्ती 9:13

    परन्तु तुम जाओ और इसका अर्थ सीखोः ‘मैं बलिदान नहीं, परन्तु दया चाहता हूँ।’ क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को बुलाने आया हूँ।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).