Loading account

1 तीमुथियुस 6:10

क्योंकि धन का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है। कुछ लोगों ने इसकी लालसा में विश्वास से भटक कर अपने आप को अनेक दुखों से छलनी बना डाला है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 तीमुथियुस 6

7क्योंकि न तो हम संसार में कुछ लाए हैं, न यहां से कुछ ले जाएंगे।

8यदि हमारे पास भोजन और वस्त्र हैं तो इन्हीं से हम संतुष्ट रहेंगे।

9परन्तु जो धनवान होना चाहते है, वे प्रलोभन, फन्दे में, और अनेक मूर्खतापूर्ण और हानिकारक लालसाओं में पड़ जाते हैं जो मनुष्य को पतन तथा विनाश के गर्त में गिरा देती है।

10क्योंकि धन का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है। कुछ लोगों ने इसकी लालसा में विश्वास से भटक कर अपने आप को अनेक दुखों से छलनी बना डाला है।

11परन्तु हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग, और धार्मिकता, भक्ति , विश्वास, प्रेम, धैर्य और नम्रता का पीछा कर।

12विश्वास की अच्छी कुशती लड़। अनन्त जीवन को पकड़े रह जिसके लिए तू बुलाया गया था और जिसकी उत्तम गवाही तू ने अनेक गवाहों के सम्मुख दी थी

13मैं सब के जीवनदाता परमेश्वर और मसीह यीशु की उपस्थिति में, जिसने पुन्तियुस पिलातुस के सम्मुख उत्तम साक्षी दी, तुझ को यह दृढ़ आज्ञा देता हूं

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 तीमुथियुस 6

संबंधित पद

  • नीतिवचन 1:19

    हिंसा द्वारा लाभ उठाने वालों की चाल ऐसी ही होती हैः यही उनके प्राण के विनाश का कारण बन जाता है।

  • 1 तीमुथियुस 6:9

    परन्तु जो धनवान होना चाहते है, वे प्रलोभन, फन्दे में, और अनेक मूर्खतापूर्ण और हानिकारक लालसाओं में पड़ जाते हैं जो मनुष्य को पतन तथा विनाश के गर्त में गिरा देती है।

  • नीतिवचन 1:31

    अतः वे अपनी करनी का फल स्वयं भोगेंगे, और अपनी ही युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।

  • तीतुस 1:11

    इनका मुंह अवश्य ही बन्द किया जाना चाहिए, क्योंकि ये नीच कमाई के लिए अनुचित बातें सिखा कर घर के घर बिगाड़ रहे है।

  • यशायाह 56:11

    ये कुत्ते लालची हैं, ये कभी तृप्त नहीं होते। ये ऐसे चरवाहे हैं जिनमें समझ ही नही। सबने अपना-अपना मार्ग लिया, उनमें से प्रत्येक अपने ही लाभ के लिए अधर्म की कमाई में जुट गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).