2 कुरिन्थियों 5:17
इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 5
14क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश करता है जिससे यह निज्कर्ष निकलता है कि जब एक सबके लिए मरा, तो सब मर गए।
15और वह सब के लिए मरा कि वे जो जीवित हैं आगे को अपने लिए न जीएं परन्तु उसके लिए जीएं, जो उनके लिए मरा और फिर जी उठा।
16इसलिए अब से हम किसी मनुष्य को शरीर के अनुसार न समझेंगे। यघपि हमने मसीह को भी शरीर के अनुसार जाना है, तथापि अब से हम उसे ऐसा नहीं जानते।
17इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।
18अब ये सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं, जिसने मसीह के द्वारा हमारा मेल अपने साथ कर लिया, और हमें मेल-मिलाप की सेवा दी।
19अर्थात् परमेश्वर, लोगों के अपराधों का दोष उन पर न लगाते हुए, मसीह में जगत का मेल-मिलाप अपने साथ कर रहा था और उसने हमें मेल-मिलाप का वचन सौंप दिया है।
20इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं, मानो परमेश्वर हमारे द्वारा विनती कर रहा है; हम मसीह की ओर से तुम से निवेदन करते हैं कि परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लो।
संबंधित पद
- यहेजकेल 36:26
और फिर मैं तुम्हें एक नया हृदय दूंगा और तुम्हारे भीतर एक नई आत्मा उत्पन्न करूंगा और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम्हें मांस का हृदय दूंगा।
- इफिसियों 4:22–24
कि तुम पिछले चालचलन के पुराने मनुष्यत्व को उतार डालो जो भरमाने वाली अभिलाषाओं के अनुसार भ्रष्ट होता जाता है।
- यशायाह 43:18–19
“बीती हुई बातों का स्मरण न करो न भूतकाल की बातों पर सोच-विचार करो।
- यूहन्ना 3:3
यीशु ने उत्तर देते हुए उससे कहा, “मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि जब तक कोई नया जन्म न ले, वह परमेश्वर का राज्य नहीं देख सकता।”
- यहेजकेल 11:19
और मैं उनका हृदय एक कर दूंगा और उनमें एक नई आत्मा डालूंगा। उनके शरीर में से पत्थर का हृदय निकालकर उन्हें मांस का हृदय दूंगा,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).