2 कुरिन्थियों 5:7
क्योंकि हम रूप देख कर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं-
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 5
4सचमुच, जब तक हम इस तम्बू में है। तो बोझ से दबे हुए कराहते हैं, क्योंकि हम वस्त्र उतारना नहीं, वरन् पहिनना चाहते हैं कि जो कुछ मरणशील है, वह जीवन द्वारा निगल लिया जाए।
5अब जिसने हमें इसी अभिप्राय के लिए तैयार किया है, वह परमेश्वर है। उसने हमें बयाने में आत्मा दिया है।
6इसलिए हम सदा साहस रखते और यह जानते हैं कि जब तक हम देह रूपी घर में रहते हैं, प्रभु से दूर हैं-
7क्योंकि हम रूप देख कर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं-
8अतः हम पूर्णतः साहस रखते हैं तथा देह से अलग होकर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते है।
9इसलिए हमारी अभिलाजा यह है, चाहे साथ रहें या अलग रहें, हम उसे प्रिय लगते रहे।
10क्योंकि हम सब को मसीह के न्याय- आसन के समक्ष उपस्थित होना अवश्य है कि प्रत्येक को अपने भले या बुरे कामों का बदला मिले जो उसने देह के द्वारा किए।
संबंधित पद
- इब्रानियों 11:1–27
विश्वास तो आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।
- 2 कुरिन्थियों 4:18
हमारी दृष्टि उन वस्तुओं पर नहीं जो दिखाई देती हैं, पर उन वस्तुओं पर है जो अदृशय हैं, क्योंकि दिखाई देने वाली वस्तुएं तो अल्पकालिक हैं, परन्तु अदृशय वस्तुएं चिरस्थायी है।
- रोमियों 8:24–25
क्योंकि आशा में हमारा उद्धार हुआ है, परन्तु आशा जो दिखाई देती है आशा नही; क्योंकि जो किसी वस्तु को देखता है वह उसकी आशा क्यों करेगा?
- 1 पतरस 1:8
तुमने तो उसे नहीं देखा, तौभी तुम उस से प्रेम करते हो। और यघपि तुम उसे अभी भी नहीं देखते, फिर भी उस पर विश्वास करते हो और ऐसे आनन्द से आनन्दित होते हो जो वर्णन से बाहर और महिमा से परिपूर्ण है,
- इब्रानियों 10:38
मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, परन्तु यदि वह पीछे हटे तो मेरे मन को प्रसन्नता नहीं होगी।
- गलातियों 2:20
मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हू। अब मैं जीवित नहीं रहा, परन्तु मसीह मुझ में जीवित है, और अब मैं जो शरीर में जीवित हूं, तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).