Loading account

2 तीमुथियुस 3:17

जिससे कि परमेश्वर का भक्त प्रत्येक भले कार्य के लिए कुशल और तत्पर हो जाए।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 तीमुथियुस 3

14परन्तु तू उन बातों पर जो तू ने सीखी हैं और जिनका तुझे निश्चय हुआ है, यह जानकर बना रह कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा है,

15और बचपन ही से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है जो मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा तुझे उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।

16सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा, ताड़ना, सुधार और धार्मिकता की शिक्षा के लिए उपयोगी है,

17जिससे कि परमेश्वर का भक्त प्रत्येक भले कार्य के लिए कुशल और तत्पर हो जाए।

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 तीमुथियुस 3

संबंधित पद

  • 2 तीमुथियुस 2:21

    अतः यदि कोई अपने को इन बातों से शुद्ध रखे तो वह आदर के योग्य, पवित्र, स्वामी के लिए उपयोगी और हर भले काम के लिए तैयार किया हुआ पात्र होगा।

  • 2 कुरिन्थियों 9:8

    और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है, जिससे कि तुम सदैव, सब बातों में परिपूर्ण रहो, और हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास भरपूरी से हो।

  • इफिसियों 2:10

    क्योंकि हम उसके हाथ की कारीगरी हैं, जो मसीह यीशु में उन भले कार्योर्ं के लिए सृजे गए हैं जिन्हे परमेश्वर ने प्रारम्भ ही से तैयार किया कि हम उन्हें करे।

  • 1 तीमुथियुस 6:11

    परन्तु हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग, और धार्मिकता, भक्ति , विश्वास, प्रेम, धैर्य और नम्रता का पीछा कर।

  • इब्रानियों 10:24

    और ध्यान रखें कि किस प्रकार प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित कर सकते हैं,

  • तीतुस 2:14

    उसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले और हमें शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्य करने के लिए सरगर्म हो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).