3 यूहन्ना 1:2
हे प्रिय, मेरी प्रार्थना है कि जैसे तेरी आत्मा उन्नति कर रही है, वैसे ही तू सब बातों में उन्नति करे और स्वस्थ रहे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 3 यूहन्ना 1
1मुझ प्राचीन की ओर से प्रिय गयुस के नाम, जिससे मैं सत्य में प्रेम रखता हू।
2हे प्रिय, मेरी प्रार्थना है कि जैसे तेरी आत्मा उन्नति कर रही है, वैसे ही तू सब बातों में उन्नति करे और स्वस्थ रहे।
3क्योंकि मैं बड़ा आनन्दित हुआ जब भाइयों ने आकर तेरे सत्य की साक्षी दी, अर्थात् यह कि तू किस प्रकार सत्य में चल रहा है।
4मेरे लिए इस से बढ़कर और आनन्द की बात नहीं कि यह सुनूं कि मेरे बच्चे सत्य पर चल रहे है।
5हे प्रिय, तू भाइयों के लिए जो कुछ कर रहा है उसे विश्वासयोग्यता से पूरा कर रहा है, और विशेषकर जब वे परदेशी हैं;
संबंधित पद
- 2 पतरस 1:3–9
उसकी ईशवरीय सामर्थ ने उसी के पूर्ण ज्ञान के द्वारा जिसने हमें अपने महिमा और सद्भावना के अनुसार बुलाया है, वह सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, हमें प्रदान किया है।
- 2 पतरस 3:18
परन्तु हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते जाओ। उसकी महिमा अब भी हो और युगानुयुग होती रहे। आमीन।
- कुलुस्सियों 1:4–6
क्योंकि हमने मसीह यीशु में तुम्हारे विश्वास और सब पवित्र लोगों के प्रति तुम्हारे प्रेम के विषय में सुना है।
- 1 पतरस 4:8
सब से बढ़कर, एक दूसरे के प्रति प्रेम में सरगर्म रहो, क्योंकि प्रेम असंख्य पापों को ढांप देता है।
- 1 थिस्सलुनीकियों 2:13–14
इस कारण हम भी सर्वदा परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं कि जब हमारे द्वारा तुम्हें परमेश्वर के वचन का सन्देश मिला, तो तुमने उसे मनुष्यों का नहीं, परन्तु परमेश्वर का वचन समझ कर ग्रहण किया-सचमुच वह है भी-जो तुम विश्वासियों में अपना कार्य भी करता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).