Loading account

प्रेरितों के काम 17:11

ये लोग थिस्सलुनीके वालों से अधिक सज्जन थे, क्योंकि उन्होंने बड़ी उत्सुकता से वचन को ग्रहण किया और प्रतिदिन पवित्रशास्त्रें में से खोज-बीन करते रहे कि देखें ये बातें ऐसी ही हैं या नही।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रेरितों के काम 17

8और उन्होंने भीड़ को और नगर के अधिकारियों को जिन्होंने यह सब सुना था, भड़का दिया।

9इस पर उन्होंने यासोन और अन्य लोगों से जमानत लेकर उन्हें जाने दिया।

10भाइयों ने तुरन्त रात में ही पौलुस तथा सीलास को बिरीया भेज दिया जहां पहुंचने पर वे यहूदियों के आराधनालय में गए।

11ये लोग थिस्सलुनीके वालों से अधिक सज्जन थे, क्योंकि उन्होंने बड़ी उत्सुकता से वचन को ग्रहण किया और प्रतिदिन पवित्रशास्त्रें में से खोज-बीन करते रहे कि देखें ये बातें ऐसी ही हैं या नही।

12अतः उनमें से बहुतों ने, तथा उनके साथ अनेक प्रतिज्ठित यूनानी महिलाओं और पुरफ़जों ने भी विश्वास किया।

13परन्तु जब थिस्सलुनीके के यहूदियों को मालूम हुआ कि बिरीया में भी पौलुस ने परमेश्वर का वचन सुनाया है, तो वे वहां भी आकर भीड़ को भड़काने और हुल्लड़ मचाने लगे।

14तब भाइयों ने पौलुस को तुरन्त समुद्र-तट पर जाने के लिए विदा किया, परन्तु सीलास और तीमुथियुस वहीं रह गए।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रेरितों के काम 17

संबंधित पद

  • यशायाह 34:16

    यहोवा की पुस्तक से खोजकर पढ़ो; इनमें से एक भी न छूटेगा, कोई अपने जोड़े से अलग न रहने पाएगी। क्योंकि यह आदेश उसी के मुंह से निकला है और उसके आत्मा ने उनको एकत्रित किया है।

  • नीतिवचन 2:1–5

    हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरी बातों को ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में संचित करे,

  • यूहन्ना 5:39

    तुम पवित्रशास्त्रें में ढूँढ़ते हो क्योंकि तुम सोचते हो कि उनमें अनन्तजीवन मिलता है; और ये वे हैं; जो मेरे विषय में साक्षी देते हैं,

  • 1 थिस्सलुनीकियों 2:13

    इस कारण हम भी सर्वदा परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं कि जब हमारे द्वारा तुम्हें परमेश्वर के वचन का सन्देश मिला, तो तुमने उसे मनुष्यों का नहीं, परन्तु परमेश्वर का वचन समझ कर ग्रहण किया-सचमुच वह है भी-जो तुम विश्वासियों में अपना कार्य भी करता है।

  • 1 पतरस 1:10–12

    इसी उद्धार के विजय उन नबियों ने सावधानीपूर्वक खोजबीन और जांच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह की जो तुम पर होने वाला था, भविष्यवाणी की थी।

  • मत्ती 13:23

    अच्छी भूमि में बोया गया, वह मनुष्य है जो वचन को सुनकर और समझकर वास्तव में फल लाता है-कोई सौ गुणा, कोई साठ गुणा ओर कोई तीस गुणा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).