Loading account

पुराना नियम · आमोस · अध्याय 7 / 9

आमोस 7

1प्रभु यहोवा ने मुझे दर्शन में यह दिखायाः देखो, बसन्त ट्टतु की फसल उगने के समय उसने टिड्डी-दल उत्पन्न किया। बसन्त ट्टतु की यह फसल तो राजकीय कटनी के बाद की फसल थी।

2और ऐसा हुआ कि जब वह दल देश की फसल चट कर गया तो मैंने कहा, “हे प्रभु यहोवा, क्षमा कर। याकूब कैसे टिक सकेगा? वह तो छोटा है।”

3यहोवा ने इसके विषय में अपना विचार बदल दिया। यहोवा ने कहा, “ऐसा नहीं होगा।”

4प्रभु यहोवा ने मुझे दर्शन में यह दिखायाः देखो, प्रभु यहोवा ने आग को बुलाया कि वह उसके द्वारा उनका सामना करे, और आग महासागर को सुखा कर भूमि को नष्ट करने लगी।

5तब मैंने कहा, “हे प्रभु यहोवा, रफ़क जा! याकूब कैसे टिक सकेगा? वह तो छोटा है।”

6यहोवा ने इसके विषय में अपना विचार बदल दिया। प्रभु यहोवा ने कहा, “यह भी नहीं होगा।”

7फिर उसने मुझे दर्शन में यह दिखायाः देखो, यहोवा हाथ में साहुल लिए हुए ऊंची दीवार पर खड़ा था।

8और यहोवा ने मुझसे कहा, “हे आमोस, तुझे क्या दिखाई देता है?” मैंने कहा, “एक साहुल।” तब यहोवा ने कहा, “देख, मैं अपनी प्रजा इस्राएल पर साहुल लगाने वाला हू। मैं अब उन्हें दण्ड दिए बिना न छोड़ूंगा।

9इसहाक के ऊंचे स्थान उजाड़ दिए जाएंगे और इस्राएल के पवित्रस्थान खंडहर हो जाएंगे, तब मैं तलवार लेकर यारोबाम के घराने के विरफ़द्ध खड़ा होऊंगा।”

10तब बेत-एल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास यह संदेश भेजा, “आमोस ने इस्राएल के घराने के मध्य तेरे विरफ़द्ध षड्यंत्र रचा है। उसके इन सारे वचनों को देश सहन नहीं कर सकता।

11क्योंकि आमोस यह कहता है, ‘यारोबाम तलवार से मारा जाएगा और इस्राएल अपने देश से निश्चय ही बन्धुवाई मेें जाएगा’।”

12तब अमस्याह ने आमोस से कहा, “हे दर्शी, यहां से यहूदा को भाग जा। वहीं खा-पी और वहीं तू अपनी नबूवत कर।

13परन्तु बेत-एल में फिर कभी नबूवत न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्र नगर और राजधानी है।”

14तब आमोस ने अमस्याह को उत्तर दिया, “मैं न तो नबी हूं और न नबी का पुत्र, क्योंकि मैें तो चरवाहा और गूलर का फल बटोरने वाला हू।

15परन्तु यहोवा ने मुझे झुण्ड के पीछे-पीछे फिरने से बुला लिया और यहोवा ने मुझसे कहा, ‘जा, मेरी प्रजा इस्राएल से नबूवत कर।’

16और अब यहोवा का वचन सुन; तू कहता है, ‘इस्राएल के विरुद्ध तू नबूवत मत कर और न इसहाक के घराने के विरुद्ध प्रचार कर।’

17इसलिए यहोवा यों कहता हैः ‘तेरी पत्नी नगर में वेश्या हो जाएगी, तेरे बेटे-बेटियां तलवार से मारे जाएंगे तेरी भूमि डोरी डालकर बांट ली जाएगी, और तू स्वयं एक अशुद्ध देश में मरेगा। इसके अतिरिक्त इस्राएल अपने देश से निश्चय ही बन्धुवाई में चला जाएगा।’”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)