कुलुस्सियों 3:23
जो कुछ तुम करते हो, उस कार्य को मनुष्यों का नहीं वरन् प्रभु का समझकर तन-मन से करो,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 3
20हे बालको, सब बातों में माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि इस से प्रभु बहुत प्रसन्न होता है।
21हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ, ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाए।
22हे दासो, मनुष्यों को प्रसन्न करने वालों के सदृश केवल दिखावटी रूप से नहीं, वरन् प्रभु का भय मानते हुए, हृदय की सच्चाई से, उनकी सब बातों में आज्ञा मानो जो पृथ्वी पर तुम्हारे स्वामी है।
23जो कुछ तुम करते हो, उस कार्य को मनुष्यों का नहीं वरन् प्रभु का समझकर तन-मन से करो,
24यह जानते हुए कि तुम प्रभु से प्रतिफल अर्थात् मीरास पाओगे। तुम प्रभु मसीह ही की सेवा करते हो।
25क्योंकि जो बुरा करता है वह अपनी बुराई का प्रतिफल पाएगा और यह पक्षपात-रहित होगा।
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 3:17
वचन या कार्य से जो कुछ करो, सब प्रभु यीशु के नाम से करो और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।
- इफिसियों 6:6–7
मनुष्यों को प्रसन्न करने वालों के समान दिखावटी सेवा न करो, पर मसीह के दासों के सदृश हृदय से परमेश्वर की इच्छा पूरी करो।
- रोमियों 14:8
क्योंकि यदि हम जीते हैं तो प्रभु के लिए जीते हैं या यदि हम मरते हैं तो प्रभु के लिए मरते हैं; इसलिए चाहे हम जीवित रहें या मरें, हम प्रभु ही के है।
- 2 इतिहास 31:21
और अपने परमेश्वर की खोज करते हुए परमेश्वर के भवन में सेवा, व्यवस्था और आज्ञापालन से सम्बन्धित हर एक कार्य जो उसने आरम्भ किया, उसे पूरे मन से किया और सफल भी हुआ।
- सभोपदेशक 9:10
तेरे हाथों को जो कुछ भी करने को मिले, सचमुच, उसे अपने शक्ति-भर कर; क्योेंकि अधोलोक में जहां तू जा रहा है न कोई क्रियाकलाप है, न युक्ति, न बुद्धिमानी।
- 1 पतरस 2:15
क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यही है कि तुम भले काम करके अज्ञानता की बातें बोलने वाले मूर्ख मनुष्यों का मुंह बन्द कर दो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).