सभोपदेशक 3:1
प्रत्येक बात के लिए समय नियुक्त है, तथा आकाश के नीचे प्रत्येक घटना का एक समय हैः
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: सभोपदेशक 3
1प्रत्येक बात के लिए समय नियुक्त है, तथा आकाश के नीचे प्रत्येक घटना का एक समय हैः
2जन्म देने का समय, तथा मरने का समय; रोपने का समय, तथा रोपे हुए को उखाड़ने का समय।
3मार डालने का समय, तथा चंगा करने का समय; ढा देने का समय, तथा निर्माण करने का समय।
4रोने का समय, तथा हंसने का समय; शोक करने का समय, तथा नाचने का समय।
संबंधित पद
- सभोपदेशक 3:17
मैंने अपने मन में कहा, “परमेश्वर धर्मी और दुष्ट दोनों का न्याय करेगा” क्योंकि प्रत्येक बात और प्रत्येक काम का एक समय है।
- मत्ती 16:3
और प्रातःकाल, ‘आज आंधी आएगी, क्योंकि आकाश लाल और डरावना है।’ तुम आकाश के लक्षणों को पहचानना तो जानते हो, पर क्या समयों के चिह्नों को नहीं पहचानते?
- सभोपदेशक 8:5–6
जो राजाज्ञा का पालन करता है वह विपत्ति में नहीं पड़ता, क्योंकि बुद्धिमान मनुष्य उचित समय और कार्य-विधि को जानता है।
- सभोपदेशक 7:14
अपने समृद्धि के दिनों में आनन्दित रह, परन्तु अपने विपत्ति के दिनों में विचार कर-परमेश्वर ने जैसे एक को बनाया वैसे ही दूसरे को भी बनाया है जिससे कि मनुष्य अपने बाद होने वाली किसी बात को न समझ सके।
- नीतिवचन 15:23
अपने मुख से सही उत्तर देने पर मनुष्य आनन्दित होता है, और यथा समय कहा गया वचन क्या ही भला होता है!
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).